Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर नगर निगम के कर्मचारियांं ने शुक्रवार दोपहर संयुक्त जिला कार्यालय कांग्रेस पहुंचकर पार्षद पति विनोद मोरे के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को लिखित शिकायत की। जिसमें कहा गया कि एक दिन पहले पार्षद पति विनोद मोरे नगर निगम कार्यालय में आए और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने एक आरटीआई लगाई थी जिसमें जानकारी मांगी गई थी कि उनका पूर्व में जो अतिक्रमण तोड़ा गया था वह किन किन अधिकारी-कर्मचारी ने तोड़ा था। उन्हें आरटीआई अधिकारी ने कहा कि इस तरह से जानकारी नहीं दी जा सकती कि कौन-कौन कर्मचारी गए थे और क्या हुआ था। इस पर उन्होंने कर्मचारी से अभद्र व्यवहार किया। जिससे नाराज कर्मचारी शुक्रवार दोपहर शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और यहां नारेबाजी भी की।

एसपी ने शिकायत सुनकर थाने पहुंचाया

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के साथ विनोद मोरे नामक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया है। वह गुंडा लिस्ट में भी शामिल है। उस पर अतिक्रमण तोड़ने की भी कार्रवाई की गई थी। कर्मचारियों को थाने जाकर शिकायत करने को कहा है। इस मामले में मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *