[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- Two Of The Bike Riders Returning From Kinship Got Hit By A Wheel, Died; A Woman Seriously Injured
सीधी40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के करमाई में एक तेज रफ्तार बस ने रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग गिर गए। बस का पहिया 2 व्यक्तियों के ऊपर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। महिला कुछ दूर जा गिरी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज रविवार की दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, जहां बस मड़वास से रीवा की तरफ जा रही थी। इस दौरान करमाई में तेज रफ्तार बस की ठोकर से दो लोगों की मौत व एक महिला के घायल होने की खबर निकल कर सामने आई है। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बस को रुकवा लिया है और जमकर हंगामा हो रहा है।
जानकारी लगते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रही है। मरने वालों में से एक व्यक्ति का नाम मनमोहन सिंह पिता जगदीश सिंह है, तो दूसरा नंदू सिंह पिता लखन सिंह घटनास्थल पर ही मौत हुई है।
[ad_2]
Source link