Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Will Cover The Distance From Indore To Bhopal In 3.05 Hours, Will Reach Rani Kamlapati From Jabalpur In 4.35 Hours

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे बोर्ड ने मध्यप्रदेश की दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार एक गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर के बीच चलेगी। वहीं, 20173-74 रानी कमलापति से जबलपुर रानी कमलापति के बीच चलेगी। ये दोनों ट्रेनें 8-8 कोच के रैक के साथ चलेंगी।

बता दें कि 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इसे लेकर स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं। 8 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 564 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

ऐसा रहेगा शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत इंदौर से सुबह 6.30 बजे निकलेगी और 3.05 घंटे में भोपाल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.25 बजे भोपाल स्टेशन से निकलकर रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके अलावा, रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 6 बजे निकलकर सुबह 10.35 बजे रानी कमला पति स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन वापसी में यह ट्रेन शाम 7 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

भोपाल इंदौर वंदे भारत ट्रेन नंबर 20911

स्टेशन आगमन प्रस्थान
भोपाल शाम 7.25
उज्जैन 10.30 10.35
इंदौर 11.30 रात

​​​​इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन नंबर 20912

स्टेशन आगमन प्रस्थान
इंदौर सुबह 6.30
उज्जैन 7.15 7.20
भोपाल 9.35 सुबह

जबलपुर रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन नंबर 20174

स्टेशन आगमन प्रस्थान
जबलपुर सुबह 6.00
नरसिंहपुर 6.55 6.57
पिपरिया 7.55 7.57
नर्मदापुरम ​​​​​​​ 9.23 9.25
आरकेएमपी ​​​​​​​ 10.35 सुबह

रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत ट्रेन नंबर 20173

स्टेशन आगमन प्रस्थान
आरकेएमपी ​​​​​​​ शाम 7.00
नर्मदापुरम​​​​​​​ 7.51 7.53
पिपरिया ​​​​​​​ 9.15 9.17
नरसिंहपुर 10.15 10.17
जबलपुर 11.35 रात

​​​​​​​सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन रविवार छोड़कर चलेगी। वहीं, 20173-74 रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सिंगल रैक ट्रेनों के रैक मेंटेनेंस के लिए सप्ताह में एक दिन देना होता है। इसलिए यह दोनों ट्रेने सप्ताह में 6 दिन चलाई जाती हैं।

यह होंगे हॉल्ट : इंदौर से भोपाल वंदे भारत

  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल

रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत

  • आरकेएमपी
  • नर्मदापुरम
  • पिपरिया
  • नरसिंहपुर
  • जबलपुर

भोपाल से इंदौर और जबलपुर के लिए लगते थे 4 से 5 घंटे
फिलहाल इंदौर से भोपाल के बीच गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.55 घंटे में पहुंचती है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन यह दूरी 3.05 घंटे में पूरी करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22181 इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर 5.10 घंटे में पहुंचाती थी। वंदे भारत भोपाल से जबलपुर के बीच की यात्रा 4.35 घंटे में पूरी करेगी।

रानी कमलापति स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर तैयारियां

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर इन गाड़ियों को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। एक ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 से इंदौर के लिए रवाना होगी। दूसरी गाड़ी प्लेटफॉर्म 2 से जबलपुर के लिए रवाना होगी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय लगातार दो दिन से रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

एक नजर..

  • वंदे भारत का रैक 8 कोच का होगा। इसमें कुल 564 सीटें होंगी।
  • ट्रेन नंबर 20911-12 इंदौर-भोपाल-इंदौर के बीच 248 किमी की यात्रा 3.05 घंटे में पूरी करेगी।
  • ट्रेन नंबर 20173-74 आरकेएमपी- जबलपुर-आरकेएमपी के बीच 337 किमी की यात्रा 4.35 घंटे में पूरी करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *