[ad_1]
दतिया16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/ab18e6b2-1242-4671-8e18-c6dd871c4e3b_1686479918423.jpg)
आसमान में छाए बादलों के बावजूद सूरज की तपिश कम नहीं हुई है। इससे गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो गया। 5 दिन पहले 41 डिग्री रहने वाला दिन का पारा फिर से 43 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, बादलों के कारण रात का पारा भी 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। यानी दिन के साथ अब रात में भी गर्मी से चेन नहीं है।
स्थिति यह रही कि शनिवार-रविवार की रात कूलर-पंखे की हवा के बाद भी राहत नहीं मिली। लोग पसीना पसीना होते रहे। मौसम विशेषज्ञों ने कल सोमवार तक ऐसे ही बादलों के छाए रहने के आसार बताए है। इसी बीच पारा बढ़ते ही तेज हवा के साथ हलकी बारिश की संभावनाएं भी बताई है।
इधर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होते ही केरल को पार करते हुए आगे बढ़े मानसून की गतिविधि का दौर भी शुरू हो जाएगा लेकिन इससे पहले अगले 15 दिनों तक सूरज के तेवर ऐसे ही तेज रहने के आसार बताए जा रहे है। संभवत: 25 जून के बाद से ही मानसूनी गतिविधि का दौर शुरू हो जाएगा।
पिछले एक सप्ताह से ऐसा रहा दिन का तापमान
दिन | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
5 जून | 38.5 | 24 |
6 जून | 41.0 | 25.3 |
7 जून | 41.7 | 26.3 |
8 जून | 42.8 | 23.8 |
9 जून | 42 | 29 |
10 जून | 42.5 | 28 |
11 जून | 43.3 | 23.3 |
[ad_2]
Source link