Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Descended Into The Well To Clean The Ocean And Take Out The Dead Frog, The Water Came Under The Grip Of The Motor Current

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कुएं में करंट लगने से राजकुमार और कृष्णकुमार की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

कुएं में करंट लगने से राजकुमार और कृष्णकुमार की मौत हो गई।

सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूडाबर में शासकीय कुएं की सफाई करने उतरे दो युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदूडाबर में शासकीय कुआं है। जिससे ग्रामीण पानी भरते हैं। कुएं में गांव के लोगों ने पानी की मोटर डाल रखी हैं। शुक्रवार को तेंदूडाबर निवासी रामकुमार पुत्र रघुराज यादव उम्र 21 साल और कृष्णकुमार पुत्र संतोष गौंड उम्र 23 साल कुएं की सफाई करने और उसमें डला मरा हुआ मेंढक निकालने के लिए उतरे। वे कुएं की सफाई कर रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

इस कुएं में लगा युवकों को करंट।

इस कुएं में लगा युवकों को करंट।

अचानक लाइट आने से फैला करंट
ग्रामीणों की मानें तो गांव में पानी की समस्या है। जिस कारण लोग सरकारी कुआं से पानी की मोटरों के माध्यम से पानी निकालते हैं। घटना के समय राजकुमार और कृष्णकुमार कुएं में उतरे थे। वे पानी में कुएं की सफाई कर रहे थे। तभी अचानक लाइट आ गई। जिससे एक मोटर चालू हो गई। उसी से करंट फैला और दोनों करंट की चपेट में आ गए। मृतक कृष्णकुमार शादीशुदा है। उसकी एक बच्ची भी है। जैसीनगर थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि कुएं में करंट लगने से दो युवकों की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। करंट कैसे फैला और किन परिस्थितियों में युवकों की मौत हुई, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *