Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कुलैथ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग - Dainik Bhaskar

कुलैथ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

  • कलैथ सीएम राइज स्कूल की आधारशिला भी रखी गई

ग्वालियर में जगन्नाथ मेला के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए हैं। इस मौके पर CM शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भौतिक प्रगति के साथ-साथ समर्पित भाव से आध्यात्मिक उन्नति के लिये भी काम कर रही है। विकास के इस महायज्ञ के लिये धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के भूमिपूजन समारोह को भी वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

कार्यक्रम से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। दो दिवसीय मेले के पहले दिन कुलैथ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली गई। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

कुलैथ में हजारों लोग पहुंचे

कुलैथ में हजारों लोग पहुंचे

CM शिवराज सिंह चौहान ने भगवान जगन्नाथ को नमन करते हुए कहा कि उड़ीसा राज्य के पुरी की तरह कुलैथ में भी भगवान जगन्नाथ प्रवास करते हैं। पुरी की रथ यात्रा के बाद भक्तिभाव से भरी कुलैथ की रथ यात्रा शुरू होती है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने इस मेले को भव्यता प्रदान करने के लिये 15 लाख रूपए की धनराशि इस साल दी है। हमारी कामना है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा कुलैथ क्षेत्र सहित सम्पूर्ण प्रदेश में बरसती रहे।
कुलैथ गांव में निकली भव्य रथ यात्रा
इसके बाद कुलैथ के जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। बैंड बाजों के साथ भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर निकले और आसपास के गांव में घूमने के बाद वापस अपने धाम पहुंचे। यह मेला दो दिन तक चलेगा। बुधवार को यहां भात का घड़ा फटेगा और उसका प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सीएम राइस स्कूल का भूमिपूजन कर शिवराज बोले-विकास के नए आयाम बनेंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर यह भी कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह की पहल पर कुलैथ सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम राइज स्कूल की आधारशिला रखी गई है। सीएम राइज स्कूल, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम व खेल मैदान सहित अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। आस पास के 18 गांव के बच्चों को इसमें पढ़ने की सुविधा मिलेगी। बच्चों को लेने के लिये बस गांव-गांव पहुंचेगी।
साडा के 28 गांव में पेयजल के लिए 59 करोड़ रुपए स्वीकृत
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कुलैथ सहित साडा क्षेत्र में बसे 28 गांवों की पेयजल समस्या के समाधान के लिये प्रदेश सरकार ने 59 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि मंजूर की है। इसी क्रम में पुरानी छावनी को तहसील बनाया गया है, जिससे 90 गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि कुलैथ क्षेत्र में स्थित सीतापुर में स्टॉप डैम का निर्माण भी क्षेत्रीय विधायक भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से कराया जा रहा है।
नरेन्द्र सिंह बोले-सौभाग्यशाली कि ग्वालियर की धरा पर जन्मे
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो ग्वालियर की धरा पर जन्मे हैं। ग्वालियर के कुलैथ में भगवान जगन्नाथ स्वयं विराजमान होते हैं। भक्ति साधना से वे यहां प्रकट हुए हैं। उनकी कृपा से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह, विकास की नई-नई सौगातें लेकर आ रहे हैं, जिनमें मुरार में 3–3 तहसीलें, सीएम राईज स्कूल, साडा क्षेत्र के 28 गाँवों के लिये समूह नल जल योजना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *