Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के लखनादौन में किसान ट्रैक्टर्स डीलर के यहां पर फर्जी दस्तावेज लेकर टैक्टर लेने के लिए 4 लोग आए हुए थे। उन्होंने फर्जी दस्तावेज (आधार कार्ड, परिचय पत्र, खसरा, किश्तबंदी) देकर ट्रैक्टर को चारों आरोपी ले गए। डीलर ने थाना घंसौर के ग्राम डूडा पहाड़ी गांव के दस्तावेज दिए थे।

उस गांव में डीलर ने फोटो देखकर पूछा तो इस सच्चाई का पता चला कि यह सभी डॉक्यूमेंट फर्जी हैं। यहां पर कोई भी इस नाम का आदमी नहीं रहता। तब डीलर को पता चला की यह सभी डॉक्यूमेंट फर्जी हैं। तब इसकी घटना की जानकारी पुलिस थाना लखनादौन में दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तलाशी कर उन सभी चारों आरोपियों को ट्रैक्टर सहित पकड़कर लखनादौन थाना लाया।

आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ

आरोपियों पर अपराध 135/2023 धारा 420 , 406 ,467 ,468 ,471 ,34 IPC के तहत कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी ग्राम छिंदा का मास्टरमाइंड हर्ष पिता दिनेश कुर्मी, ग्राम छिंदा थाना केवलारी जिला सिवनी और दिलीप पिता रघुलाल ग्राम झिझरई झुरकी थाना किंदरई जिला सिवनी और अन्य आरोपी जिला दमोह थाना गेलसवाद तेवरैया हुसैना गांव के आरोपी जिला दमोह एवं भोपाल के हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *