Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Sagar Was Returning From Rahli After Cooking Food At The Wedding Ceremony, One Died In The Accident, Four Injured

सागर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय घाटी पर लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार देर रात लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 15 एलए 8977 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेडियो कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन में सवार मयंक रावत, सोनू प्रजापति, गोविंद, गोलू अहिरवार, सोहन प्रजापति घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान घायल मयंक रावत निवासी पिड़रुआ हाल निवासी बाहुबली कालोनी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाया है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घायलों ने बताया कि वह शादियों में खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार को रहली में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। जहां काम पूरा करने के बाद सोमवार को सागर लौट रहे थे। वापस आने वाहन नहीं मिला तो सभी लोग आईस्क्रीम की गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी अचानक कैसे पलट गई समझ नहीं आया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *