Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐशबाग इलाके में पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी कपड़ा व्यापारी है, घर में ही कपड़े की दुकान चलाता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से युवक लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। पहले युवती से सारी हरकतों को बर्दाश्त किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़िता ने अपने परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि रानी अमन बाई कॉलोनी, ऐशबाग के रहने वाले प्रशांत जैन (29) पुत्र दिनेश जैन की कपड़ा व्यापारी है। घर में ही कपड़े की दुकान चलाता है। 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद अमन पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने काफी समय तक ये सोचकर बर्दाश्त किया कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन पति ने हरकतें जारी रखी। रोजाना उसको दहेज के लिए मारने पीटने लगा और गलत तरीके से रिलेशन बनाता। फरियादी ने उसकी प्रताड़ना से तंग आकर सारी घटना घर पर बताई। इसके बाद परिवार के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी पति का कहना है कि पत्नी के सारे आरोप झूठे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *