Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • Memorandum Submitted Regarding Salary Hike And Other Demands, Reading Of Ramayana In The Collectorate Premises

डिंडौरी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 21 दिनों से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान आशा, उषा और आशा सहयोगी कार्यकर्ताएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं। अपनी नियमितीकरण, वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

कोषाध्यक्ष चमन गवले ने बताया कि आशा उषा और आशा सहयोगी कार्यकर्ता पिछले 16 वर्षों से प्रदेश में गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और नवजात शिशुओं के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं के काम कर रही हैं। इसके एवज में प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन महज दो हजार रुपए वेतन दे रही है, जो बहुत ही कम है। सरकार से मांग करते हैं कि आशा कार्यकर्ताओं को दस हजार और पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए वेतन हर महीने दिया जाए। सभी को नियमित किया जाए। इसके अलावा वो सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो एक नियमित शासकीय सेवक को मिलती है।

ये रहीं मौजूद

ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री से अपना वादा निभाने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में रामायण की चौपाइयां भी पढ़ी। इस दौरान सफिया बेगम, मिथलेश उसराठे, उषा तिवारी सहित सैकड़ों आशा उषा कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *