Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Newly Married Woman Came To See The Yagya, The Family Members Accused The In laws Of Murder

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम रूम के बाहर मौजूद परिजन। दूसरी फोटो में मृतका विनीता तिवारी। - Dainik Bhaskar

पीएम रूम के बाहर मौजूद परिजन। दूसरी फोटो में मृतका विनीता तिवारी।

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के राजघाट बांध में शुक्रवार को महिला का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएमसी भेजा गया। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने मृतका की हत्या की आशंका जताई और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार राजघाट बांध में महिला का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान सुरखी निवासी विनीता पति नीतेन्द्र तिवारी उम्र 35 साल के रूप में हुई। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि राजघाट के पास चल रहे यज्ञ में उनकी मां भी शामिल हुई हैं। उनसे मिलने के लिए गुरुवार को उसकी पत्नी मृतका विनीता बहन और भाई के साथ आई थी। लेकिन लौटते समय विनीता हमें नहीं मिली।

बहुत खोजा लेकिन कहीं उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद हम लोग घर चले गए। सोचा कि कहीं वह अकेले घर तो नहीं चली गई। लेकिन वह घर भी नहीं पहुंची थी। शुक्रवार को सुरखी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो पता चला कि राजघाट बांध में महिला का शव मिला है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जहां देखा तो शव विनीता का था। मामले में पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पोस्टमार्टम रूम के बाहर मौजूद पुलिस और मृतका के परिजन।

पोस्टमार्टम रूम के बाहर मौजूद पुलिस और मृतका के परिजन।

मेरी बहन की हत्या कर फेंका गया
मृतका के भाई अशोक मिश्रा निवासी राजा बिलहरा ने बताया कि बहन विनीता की शादी करीब 5 माह पहले ही सुरखी के नीतेंद्र के साथ हुई थी। बहन ने पति को किसी और औरत के साथ देख लिया था। जिसकी शिकायत वह अपनी सास से करने के लिए आई थी। राजघाट में चल रहे यज्ञ में बहन की सास और मेरे पिताजी बैठे हैं। जिनसे मिलने के लिए वह गुरुवार को आई थी। मामले में बात हुई तो उन्हें बोला था कि यज्ञ पूरा होने के बाद बैठकर बात कर लेंगे। लेकिन उन्होंने मेरी बहन को मार के फेंके दिया और हम लोगों से कह रहे थे कि तुम्हारी बहन मिल नहीं रही है। उन्होंने ही मेरी बहन को मारा है।
पीएम हाउस में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लग
शुक्रवार शाम मृतका के शव का पोस्टमार्टम पुलिस बीएमसी में करा रही थी। तभी मायके और ससुराल पक्ष के लोग आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। इसी दौरान मृतका के भाई नीलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। उन्होंने मृतका के पति नीतेद्र तिवारी के साथ मारपीट करने लगे। विवाद होते देख बीचबचाव करने के लिए पुलिस पहुंची तो पुलिस से भी अभद्रता की गई। हालांकि पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। गोपालगंज थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले के हर बिंदु पर बारीकि से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *