Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Announcement Of Rs 11,000 As Gift To Hindu Youths Who Marry A Muslim Girl, Posters To Be Put Up Soon

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में हिन्दू धर्मसेना और चंडी वाहिनी का विवादित अभियान सामने आया है। धर्मसेना अभियान चला रही है कि जो भी हिंदू युवा मुस्लिम युवती से शादी करने वाले हिन्दू युवाओं को इनाम की घोषणा की है। धर्मसेना और चंडी वाहिनी ने ऐलान किया है कि हिन्दू युवकों को उपहार के रूप में 11 हज़ार की राशि देने का ऐलान भी किया है। धर्मसेना के कार्यकर्ता ने यह भी घोषणा की है कि हिन्दू युवकों की दूसरे धर्म में शादी करने का खर्च भी उठाएगी।

चंडी वाहिनी की कार्यकर्ता

चंडी वाहिनी की कार्यकर्ता

जबलपुर में हिन्दू धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा है कि यह अभियान लव जिहाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुस्लिम लड़कों का षड़यंत्र जिस प्रकार से चल रहा है, उसमें मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर भागकर ले जाते है और फिर इनका धर्म परिवर्तन करवाते है, उनसे निकाह करते है। योगेश अग्रवाल का कहना है कि मुस्लिम लड़कों के इस कृत्य से देश भर में हिंदू लड़कियों की संख्या कम हो रही है, वैसे भी हिंदू समाज में लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या बहुत कम है।

महिलाओं को समझाइश देते हुए हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ता

महिलाओं को समझाइश देते हुए हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ता

घर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने घोषणा की है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में इस अभियान के बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़कियों की संख्या तेजी से कम हो रही है उसको देखते हुए निर्णय लिया गया है कि जो भी हिंदू लड़का मुस्लिम लड़कियों से विवाह करेगा उसे इनाम के स्वरूप 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। धर्मसेना के अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत हमारा उद्देश्य है कि बेटी बचाओ-बेटी बचाओ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *