[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- Cho Absconded Leaving An Empty Donation Box Behind The Temple, Police Reached The Spot And Engaged In Investigation
पन्ना14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बीच बाजार में स्थित देवी मंदिर को भी अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर की दान पेटी चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी को जानकारी लगी, तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरु कर दी है।
पन्ना नगर के बड़ा बाजार के पास गोविंद जी मंदिर चौक में दिनभर चहलकदमी बनी रहती है। यहां स्थित देवी मंदिर में अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया। मंदिर में रखी दान पेटी ले उड़े। दानपेटी में रखे दान के पैसे निकालकर खाली तिजोरी को मंदिर के पीछे फेंककर चोर फरार हो गए। मंदिर पुजारी को जानकारी तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की, तो मंदिर के पीछे खाली दानपेटी मिल गई।
बताया जा रहा है कि यहां शाम होते ही शराबियों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है। नगर का प्रमुख बाजार और आसपास ऐतिहासिक महत्व के बड़े मंदिर होने के बावजूद भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरों ने बेखौफ होकर मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/15/5ec33895-8237-4f91-b528-f4df90bd3ebf_1681556153746.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/15/6933a3ca-29a8-48bc-a4f6-3e363d1f61b9_1681556144083.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/15/2fbae4cd-990b-48a1-aa73-faf2d8ac7cd7_1681556138692.jpg)
[ad_2]
Source link