Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bharat Jodo Yatra Pedestrians Got Place, Minister Bhargava’s Opponent Jyoti Patel Became Secretary

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र में विधानसभा चुनाव के पहले युवा कांग्रेस की टीम का विस्तार किया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने एक उपाध्यक्ष 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति की है। ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं भोपाल में संगठन का काम संभाल रहे प्रशांत पाराशर भी प्रमोट हुए हैं। पाराशर को महासचिव बनाया गया है।

पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह बुन्देला को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह बुन्देला को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

ये बने प्रदेश महासचिव

संगठन का काम देख रहे प्रशांत पाराशर सागर को महासचिव बनाया गया है। पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला टीकमगढ़, मोना कौरव नरसिंहपुर, शिवेंद्र प्रताप सिंह विदिशा, सौरभ सिंह बुंदेला शहडोल, अकरम खान देवास, प्रकाश परिहार सीधी, किशन सिंगार रतलाम, रिजवान अली जबलपुर, विमल बाथम भोपाल, गौरव सिंह चौहान भोपाल, अंकित सिंह ठाकुर सिवनी मुनेंद्र यादव मोटू ग्वालियर को महासचिव बनाया गया है।

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो में पदयात्रा करने वालों को मिली जगह

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी तक पदयात्रा करने वाले युवाओं को भी मप्र यूथ कांग्रेस की प्रदेश टीम में जगह मिली है। सीहोर के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र उईके और भोजपुर क्षेत्र के नेता परेश नगर को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा निवाड़ी के दीपेंद्र सिंह सोलंकी, भिंड के सचिन द्विवेदी और देवास के राहुल इनानिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ​​​​​​​

सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

भार्गव की विरोधी ज्योति बनी प्रदेश सचिव

मंत्री गोपाल भार्गव की धुर विरोधी और सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गायत्री पुरोहित धार, ऋषिराज सिंह पन्ना, जितेंद्र यादव ग्वालियर, विशाल सोनी खंडवा, लकी दीक्षित विदिशा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बेटे शिवी शर्मा भोपाल, अरविंद पटेल नरसिंहपुर, नमन दुबे विदिशा, चेतन राठौड़ धार, हर्षदीप राठौर सीहोर, मनीष कौरव नरसिंहपुर, सूर्यांश बैरागी रायसेन, अजय राजपूत हरदा, आकाश शर्मा विदिशा, अर्पित चौधरी इंदौर, शिव शंकर गर्ग सतना, विक्रम प्रताप सिंह उमरिया, रोहित यादव निवाड़ी, युवराज गोस्वामी ग्वालियर, राष्ट्रभूषण क्रांति बेतूल, सरफराज खान बेतूल, अमित सोनकर जबलपुर, चंद्रपाल यादव, ग्वालियर विक्रांत त्रिपाठी सतना, शुभम श्रीवास्तव जबलपुर, नावेद बेग मंदसौर, अभिजीत पांडे इंदौर, छोटे राजा यादव पन्ना, उत्सव सिंह सीधी, अब्दुल आमिर जबलपुर, वसीम कुरेशी बुरहानपुर, अतीत गोहर इंदौर, सुफियान खान शहडोल, सुमित राजपूत सीहोर, सचिन पांडे पन्ना, सौरव यादव गुना, सचिन त्यागी अशोकनगर, पंकज सिंह चौहान सिंगरौली, विशाल मालवीय इंदौर, अजय बलराम सिंह होशंगाबाद, राहुल छत्रपाल बेतूल, रूपेश तंतवार रायसेन, खालिद शेख विदिशा, सौरभ अग्रवाल सागर, मुआज कामिल विदिशा और शिवम पांडे सतना को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *