Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • BJP’s State Organization General Secretary Said BJP Workers Remain On Active Mode All The Time

कटनी40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यालय में मुड़वारा विधानसभा की संचालन टोली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त समय है, भाजपा कार्यकर्ता हर वक्त एक्टिव मोड में रहते है। हमारे पास योग्य ऊर्जावान प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की लंबी श्रंखला है, जो कार्यकर्ता जिस कार्य में सक्षम है, उसे उस दायित्व के निर्वहन के लिए अभी से जुटना होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तकनीक अनुसार आधुनिक परिवर्तन किए है। हमारे पास टेलीग्राम से लेकर इंस्टाग्राम तक का उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओं की भी श्रृंखला है। हमारे बूथ अब डिजिटल हो गए है। समय के साथ हम आउट डेट नहीं अपडेट है।

वर्तमान समय में हमें सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर सरकार के किए गए कार्यों को बताना है और पार्टी की विचारधारा से जोडना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य को जल्द पूरा करना है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा कार्यक्रमों और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही।

बैठक में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *