Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

उज्जैन32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात भांग, चंदन, सूखे मेवे से बाबा महाकाल का हनुमान जी के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान महाकाल का दूध,दही,घी,शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन अभिषेक कर भस्म, मस्तक पर सूर्य और आभूषण अर्पित किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *