Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

बैतूल31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को बिच्छू के डंक मार दिया। यात्री को शनिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12159 की है।

जानकारी के अनुसार अमरावती से जबलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार रात यात्रा कर रहे होशंगाबाद के पिपरिया निवासी सुनील कुमार शिंदे को बिच्छू ने डंक मार दिया। जिस समय शिंदे को बिच्छू ने डंक मारा वे गहरी नींद में सोए हुए थे। जैसे ही बिच्छू ने डंक मारा उन्हें कुछ काटने का एहसास हुआ। वे जागे और कपड़े झटके तो उसमे से बिच्छू निकला। शिंदे एक्सप्रेस के बोगी नंबर S6 के 7 नम्बर बर्थ पर लेटे थे।

यात्री ने बताया कि अचानक मुलताई और आमला के बीच पैर पर किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ और वे घबरा कर उठे। बर्थ के पास की लाइट चालू की तो उन्होंने और आसपास के यात्रियों ने देखा कि एक भूरे कलर का बिच्छू उनके पैर से उतर रहा है।

बिच्छू के काटने के बाद तेज दर्द होने पर घटना की सूचना ट्रेन में टीसी को दी गई। जिसने रेलवे कंट्रोल को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद बैतूल स्टेशन पर एम्बुलेंस भेजी गई। यात्री को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। फिलहाल यात्री को बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *