Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

सागर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया।

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार दो महिलाएं सड़क पर जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकलने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर घायल हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पवन अहिरवार निवासी ढाना बाइक से पत्नी गीता अहिरवार, भाभी उषा अहिरवार के साथ बेटे का इलाज कराने के लिए मकरोनिया के निजी अस्पताल में इलाज कराने जा रहा था। तभी सागर-नरसिंहपुर रोड पर मांगलिक भवन के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से गीता और उषा बाइक से सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर घायल हुई। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद गीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं उषा का इलाज चल रहा है। मामले में मकरोनिया थाना पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *