Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

सेंधवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सेंधवा ब्लॉक के बलवाड़ी में जैन समाज ने सोमवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई। जैन श्री संघ वरला बलवाड़ी के द्वारा बलवाड़ी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराष्ट्र के दीक्षार्थी कुंथन बागवार भी शामिल हुए। सुसज्जित रथ में विराजित दीक्षार्थी कुंथन लोगों को उपहार वितरित करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिला पुरुष बच्चे हुआ सभी शामिल हुए।

बैंड पर बज रहे भगवान महावीर के गीत और भजनों को सभी समाजजन गुनगुनाते और भगवान महावीर के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख से होते हुए जैन मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद यात्रा का समापन हुआ। इससे पहले शोभायात्रा का जगह जगह पर ग्रामीणों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

श्री महावीर दिगंबर जैन चैत्यालय में मनाया महोत्सव

शहर के दिगंबर जैन समाज के द्वारा 24वें तीर्थकर भगवान महावीर का जनकल्याणक महोत्सव श्री महावीर दिगंबर जैन चैत्यालय में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। समाज के सौरभ जैन ने बताया कि मंदिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा, पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के महिला पुरुष एवं बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिषेक एवम शांतिधारा, अशोक पाटनी, योगेश पाटनी एवं आशीष जैन के द्वारा की गई। इस दौरान समाज के रत्नेश जैन, बबिता जैन, चिंटू जैन, पारस जैन, अभिनंदन जैन, काव्यांश जैन, प्रियल जैन, मोनिका जैन, सोनम जैन, निर्मला जैन, नेहा जैन, ममता जैन, गप्पी जैन, खुशाल जैन, प्रफुल्ल जैन एवं अरविंद जैन उपस्थित रहे।

सेंधवा में आयोजन कल

सेंधवा शहर में श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ और मूर्तिपूजक जैन संघ भगवान महावीर का जन्मोत्सव 4 अप्रैल को मनाएगा। इसके साथ शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतापगंज स्थित जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजन कर जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इसके पहले नवकार महिला मंडल ने धार्मिक गेम कार्निवाल का आयोजन किया। जैन मंदिर के आराधना भवन में हुए कार्यक्रम में भर लो पुण्य का घड़ा, नवकार मंत्र शुद्धलेखन, 14 स्वप्न की पहचान, समुद्र से बूंद की और सांप-सीढ़ी, छक्का मारो मोक्ष पाओ व क्रम से जमाओ का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस दौरान मंडल पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।4 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे भगवान की शोभायात्रा प्रतापगंज स्थित मंदिर से निकाली जाएगी।इसके बाद मंदिर में सुबह 10:30 बजे महावीर पंचकल्याण पूजा होगी।

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *