Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के विजय नगर में एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उनका बेटा पानी गर्म करते समय गर्म हीटर से चिपक गया था। बेटे के चीखने पर मां वहां मदद के लिए पहुंची। बेटे को हीटर से दूर करने के लिए मां ने उसे हाथ लगाया और वो भी करंट की चपेट में आकर गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना महेश बाग कॉलोनी की है। यहां रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुंदरबाई पति स्व शंकरलाल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेटा कमलेश अपनी तीन साल की बेटी को नहलाने के लिए हीटर पर पानी गर्म कर रहा था। हीटर से पानी का बर्तन उतारने के दौरान उसे करंट लगा और वह चीखते हुए बेहोश होकर गिर गया। बेटे के चीखने की आवाज सुन मां सुदंरबाई उसे बचाने पहुंची। बेटे का हाथ पकड़ कर उसे हीटर से दूर करने के दौरान महिला को करंट का जोरदार झटका लगा। इसके चलते वो भी वहीं गिर गई। मां-बेटे को पड़ोस में रहने वाले लोग अस्पताल लेकर आए। यहां सुंदर बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे कमलेश का बायां हाथ भी हादसे में झुलस गया है।
कमलेश का बायां हाथ जला
पुलिस के मुताबिक इस घटना में कमलेश का बायां हाथ जल गया है। उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। कमलेश पेशे से सेल्समैन है। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। कुछ साल पहले ही इंदौर रहने आया था। परिवार में कमलेश की पत्नी, बेटा हार्दिक और बेटी बाबू है। हादसे के दौरान कमलेश की पत्नी किचन में काम कर रही थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *