Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

पन्ना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पन्ना जिले की अमानगंज थाना पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर नशे के कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाई की है। 28 मार्च को करीब डेढ़ लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की थी। रविवार को गांजे के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 50 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 6 लाख 55 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले शराब और गांजे का अवैध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही पन्ना पुलिस नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर कार्रवाई भी करती है। बावजूद इसके नशे के कारोबार को करने वाले माफिया पन्ना जिले में सक्रिय हैं। ताजा मामला जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है।

कार से जब्त किया गांजा

यहां पर 1-2 अप्रैल की दरमियानी रात्रि एक सफेद रंग की लग्जरी कार से 55 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहे थे। अमानगंज थाना प्रभारी अरविंद कुजुर को जानकारी लग गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ अमानगंज गुनौर रोड पर मां ज्वाला देवी इंडेन गैस एजेंसी के सामने पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाई।

गुनोर की तरफ आ रही एक लग्जरी कार को रोका। इसके बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा गांजा रखा पाया गया। गांजे के 44 पैकेट (वजनी करीब 50 किलो 400 ग्राम) जब्त कर लिए। इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। वहीं लग्जरी की कार की कीमत 10 लाख बताई गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *