Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

पिपरिया11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुर जिले में पिपरिया के मंगलवारा थाने क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को अधेड़ महिला के साथ रेप और जघन्य हत्या का मामला सामने आया था। महिला शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सनसनीखेज मामले को लेकर नर्मदा पुरम एसपी डॉक्टर गुरु करण सिंह ने शुक्रवार शाम घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने आदेशित किया था।

एसडीओपी अजय वाघमारे के निर्देशन में पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का पुलिस खुलासा करेगी। TI उमेश कुमार तिवारी ने बताया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रायसेन से आई थी महिला

शुक्रवार को पिपरिया से सटे गांव में अर्धनग्न हालत में 50 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृत महिला रायसेन जिले से मजदूरी करने पिपरिया के गांव में रह रही थी। घटना के दिन पति घर पर नहीं था। उसी दौरान आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी के बाद उसकी नृशंस हत्या का यह मामला है।

महिला की गर्दन हड्डी टूटी मिली

पिपरिया अस्पताल की डॉक्टर टीम ने महिला का पीएम किया है। बीएमओ डॉक्टर रिचा कटकवार ने बताया पीएम में महिला की गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। इसी वजह से मौत हुई है। इसके अलावा बॉडी में कई हड्डियां टूटी हैं। बीएमओ ने पीएम में महिला से सस्पेक्टेड रेप की संभावना जताई है। लैब जांच के लिए नमूने भेजे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर रेप की पुष्टि होगी।

संदेही हिरासत में, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

आदिवासी महिला के साथ रेप और हत्या का यह जघन्य मामला है। संदेहियों को पुलिस पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस कागजी कार्यवाही और पीएम रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के नामों का जल्द खुलासा कर सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *