Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhumi Pujan Of Piplani Khajurikalan Bypass Road; Minister Said Will Make The Roads Pothole Free In A Month

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल में कुल 45 करोड़ रुपए से दो प्रमुख सड़कें बनेंगी। पिपलानी, खजूरीकलां बायपास रोड के लिए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भूमिपूजन किया। मंत्री भार्गव ने दावा किया कि राजधानी में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को आगामी एक माह में गड्‌ढा मुक्त बना दिया जाएगा।

मंत्री भार्गव ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 20 करोड़ रुपए की लागत से जेके मार्ग के उन्नयन एवं 25 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से पिपलानी से खजूरीकलां होते हुए बायपास तक बनाए जाने वाले फोरलेन मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने फोरलेन मार्ग को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के नाम पर किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने मार्गों का निर्माण अक्टूबर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अध्यक्षता विधायक कृष्णा गौर ने की।

3 साल में सड़कें बनाने का काम किया
मंत्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश के 70 साल के इतिहास में सर्वाधिक सड़क बनाने का कार्य गत 3 वर्ष में किया गया है। सशक्त अधोसंरचना से ही शहर, प्रदेश और देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भोपाल जिले में 267 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इनमें 180 किलोमीटर सड़कों का मजबूतीकरण और 130 किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण किया जाना प्रस्तावित है।

राहगीरों को गुजरने में आसानी होगी
विधायक गौर ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से अधोसंरचना के साथ सामाजिक समरसता के विकास का मार्ग तैयार हो रहा है। गोविंदपुरा क्षेत्र से उनका बहुत पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए स्व. गौर साहब की तरह पूर्णत: समर्पित और संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जेके रोड के सुदृढ़ीकरण एवं पिपलानी बी-सेक्टर से खजूरीकलां होते हुए नया बायपास रोड तक 4.20 किमी फोरलेन सड़क के निर्माण से गोविंदपुरावासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने गोविंदपुरा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि 100 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल, 11 संजीवनी क्लीनिक और स्किल पार्क जैसे कार्य कराए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *