Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज यानि सोमवार को भोपाल में जुटेंगे। वे परिवार के साथ नीलम पार्क में धरने पर बैठेंगे। इसके बाद वे रैली के रूप में सीएम हाउस जाएंगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मांगों की अर्जी मुख्यमंत्री को सौंपकर आदेश जारी करने की गुहार लगाएंगे।

एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंत्रियों के बंगले का घेराव के अलावा वे जेपी हॉस्पिटल कैम्पस में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब वे 8 मई से परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। अन्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90% वेतनमान तत्काल लागू किया जाए। सीएचओ कैडर को MLHP तहत नियमित किया जाए।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स ठेका प्रथा खत्म की जाए। सपोर्ट स्टॉफ कर्मचारियों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए। निष्कासित कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वापस लिया जाए।
  • 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *