Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Former Home Minister Said In The Meeting Held During Parivartan Sankalp Yatra Write His Name And Position In The Diary

बुरहानपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन दो दिन से बुरहानपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार दोपहर शाहपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए। मंच से सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं से पूर्व मंत्री ने कहा-अगर कोई अफसर, कर्मचारी आपके साथ भेदभाव करता है तो अपने जेब में एक छोटी सी डायरी रखो। उसका नाम, पद लिखकर रखो। साथ ही उन्होंने कहा एक दिन पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खंडवा में प्रशासन को ताकतवर तरीके से ललकारा है।

बच्चन ने कहा-भाजपा ने वादाखिलाफी की। कुशासन का समय है। किसी जनता ने, किसान, महिला, युवा वर्ग ने विरोध किया। कोई बात उठाई तो उन पर लाठी चार्ज किया। उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए। कामों में भ्रष्टाचार किया गया।

इसीलिए आज यह परिवर्तन संकल्प अभियान निकाली गई है। मेरा कहना है कि आप इस बात का ध्यान रखना यह अधिकारी, कर्मचारी अगर भेदभाव करते हैं तो रखो अपने जेब में छोटी सी डायरी। उसका नाम और पद लिखकर रखो। इस दौरान मंच पर बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टांक सहित अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

शाहपुर में है पार्षद चुनाव, प्रचार में नेता हुए शामिल

शाहपुर के वार्ड 10 में पार्षद चुनाव है। इसलिए यहां परिवर्तन यात्रा रखी गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के नेताओं ने वार्ड में घूमकर जनसंपर्क किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अजयसिंह रघुवंशी, सोहन सैनी, सलीम कॉटनवाला, उबैद उल्ला, शाजान खान सहित अन्य मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *