Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narmadapuram
  • Narmadapuram! Newly Married Woman Died Of Poisoning: Marriage Took Place 5 Months Ago, In laws Side Under Investigation

नर्मदापुरम28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम जिले के जासलुपर गांव में रहने वाली 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की ज़हरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई। भोपाल में उसका पोस्टमार्टम हुआ और डायरी आने पर देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 5 महीने पहले ही महिला की शादी दुर्गेश राजपूत से हुई थी। जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मामले में ससुराल पक्ष शक के दायरे में है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस के मुताबिक मृतका पिंकी राजपूत पति दुर्गेश राजपूत (20) निवासी जासलपुर है। महिला का पति दुर्गेश किसानी करता है। जनवरी में उनका विवाह हुआ था। पिंकी का मायका व्याबरा गांव में है। देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि पिंकी ने कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खाया था। उसे इलाज के लिए परिजन भोपाल ले गए थे। उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिंकी ने जहर क्यों खाया है या पिंकी के शरीर में जहर कैसे गया इसकी जांच होगी। अभी परिजनों के बयान होंगे। बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पिंकी का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच हो रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *