Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

छिंदवाड़ा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला को हटाते हुए नंद किशोर सूर्यवंशी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जवाबदारी दे दी है। आपको बता दें कि 12 साल पहले भी नंद किशोर सूर्यवंशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है। हाल ही में संपन्न वार्ड 42 के उपचुनाव के उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष बदलना तय माना जा रहा था।विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले फेरबदल में कांग्रेस संगठन ने अनुभव पर जोर दिया।साथ ही 9 पदाधिकारियो को भी नियुक्त कर अनुभवी के साथ युवाओ को जिम्मा सौंपा है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार पदाधिकारी घोषित किये है जिसमें नंदकिशोर सूर्यवंशी को शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वही शहर संगठन का नए सिरे से विस्तार कर तीन उपब्लॉक बनाये गए है।

माना जा रहा है कि निगम ग्रामीण के 17 वार्ड को छोड़कर शहर के शेष 31 वार्ड के अनुसार इन उपब्लॉक को बनाया गया है।जिसमे संगठन की कसावट की दृष्टि से हर उपब्लॉक में प्रभारी,समन्वयक एवं नगर निगम समन्वयक की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार उपब्लॉक 1 में रिंकू नैय्यर को प्रभारी,अजय सिन्हा को समन्वयक एवं सोनू मागो को नगर निगम समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार उपब्लॉक 2 में प्रबल सक्सेना को प्रभारी,आरिफ ठाकुर को समन्वयक एवं प्रमोद शर्मा को नगर निगम समन्वयक नियुक्त किया गया है।

वहीँ उपब्लॉक 3 में पप्पू यादव को प्रभारी,रामकिशन पहाड़े को समन्वयक एवं चंद्रभान देवरे को नगर निगम समन्वयक नियुक्त किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *