[ad_1]
निवाड़ी15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/06/929e5ff9-112a-414b-b491-e4661c611ceb_1686032977330.jpg)
खदान धंसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जेरोन के वार्ड नंबर 5 के माडेरा गांव की बताई जा रही है। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक का नाम रामस्वरूप कुशवाह (45) बताई जा रही है। परिजन परमानंद और महादेव ने बताया कि मंगलवार सुबह खदान पर चार-पांच अन्य लोग भी काम कर रहे थे। उन्हें कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन रामस्वरूप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खदान में सभी काम कर रहे थे, इसी दौरान मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी को धंसता देख खदान में काम कर रहे सभी मजदूर चिल्लाकर भाग गए। इस दौरान रामस्वरूप मिट्टी में ही दब गया। कुछ देर बाद रास्वरूप को मिट्टी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामस्वरूप की मौत के बाद हडकंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच करने में जुटी हुई है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/06/b957eb53-ecf6-4bcd-be31-c1a7ab76a4fb_1686032971039.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/06/c62721b3-0103-4b46-b708-ade4e2fe6f17_1686032961709.jpg)
[ad_2]
Source link