Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Agar malwa
  • Ghar Chalo Abhiyan From 6 To 14 April, Kisan Morcha National Vice President Said – Booth Has To Be Strengthened

आगर मालवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बैठकें और कार्यक्रम तय किए। इसमें कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही घर-घर चलो अभियान 6 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान सम्मान

इसमें पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस तक मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर घर-घर झंडा फहराया जाएगा। यह बात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने रविवार को विश्राम ग्रह पर जिला की कामकाजी बैठक में कही।

उन्होंने कार्यक्रमों में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर अनिवार्य

इसके आधार पर बूथ समिति व पन्ना प्रभारियों को मजबूत बनाना है। वे माह के अंतिम रविवार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में निवासरत लोगों व प्रतिभाओं से चर्चा करते हैं। हमें कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से करना है।

बैठक प्रारंभ में मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुर्जर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, गोविंद सिंह बरखेडी, पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, गोपाल परमार, रेखा रत्नाकर, मुरलीधर पाटीदार, लालजीराम मालवीय, श्याम सिंह परिहार, शम्भु पटेल ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के चित्र का पूजन किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महामंत्री डॉ. गजेंद्र सिंह चद्रंवात, पिरुलाल कलसिया, करण सिंह सौंती, सतीश शास्त्री, गिरजाशंकर राठौर, रखब जैन, मुकेश लोढा, अनिल मंडावरा, लक्ष्मीनारायण राजपूत, अशोक प्रजापत, मोहनलाल नागर सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया व आभार जिला महामंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह चद्रंवात ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *