[ad_1]
बालाघाट2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/02/03f68667-4b74-4792-8ada-9d5a3bb5b2601680435259218_1680436190.jpg)
बालाघाट कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जराहमोहगांव मे हुए सड़क हादसे में एक 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर तकरीबन 12:00 बजे के आसपास की है।
सड़क हादसे में हिमांशु पिता महेश जमरे उम्र 2 साल की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हिमांशु अपने घर के सामने खेल रहा था। उस दौरान गांव के ही युवक अमित समरगड़े ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद संजीवनी 108 से बालक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लाया गया। बालक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया था।
![इस घटना के बाद बालक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/02/c00f9ab3-c4f9-4ba5-9640-075824b486a4_1680435259213.jpg)
इस घटना के बाद बालक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बालक की बालाघाट ले जाते वक्त रास्ते में आगरी के नजदीक मौत हो गई। जिसके बाद बालक के शव को सरकारी अस्पताल कटंगी वापस लाया गया। इस घटना के बाद बालक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृग कायम कर लिया है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/02/1f917296-370e-4716-b276-2d91caf6a189_1680435259213.jpg)
[ad_2]
Source link