Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

सिंगरौली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के कोरसर कोठार गांव पहुंचकर गांजे की सूचना पर छापेमारी की। इसमें 31 किलोग्राम गांजे के पेड़ को बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई

थाना प्रभारी डीएन राज ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। कोरसर कोठार गांव निवासी राजकुमार सिंह अपने घर के जमीन में गांजे का पेड़ लगाकर तस्करी करने का काम कर रहा था। इसके बाद सूचना के आधार पर कार्रवाई की। राजकुमार सिंह (38) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी कर किया गांजे का पौधा बरामद

थाने की पुलिस ने छापेमारी कर गांजे का 26 पौधा यानी 31 किलोग्राम बरामद किया। धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी डीएन राज ने बताया कि गांव में गांजे की व्यापक पैमाने पर खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिसवालों के साथ घर में छापेमारी की।

गांजा उत्पादकों के बीच मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान घर के आंगन में गांजे का पौधा बरामद किया। बरामदगी के बाद जब्त पौधों को थाना लाया गया। इस प्रकार शराब के साथ पुलिस ने गांजे उत्पादकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करने से गांजा उत्पादकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *