[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- Dead Body Of A Woman Found In A Well Built On The Farm With The Help Of Villagers, The Dead Body Was Removed, Police Investigation Started
बड़वानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/22/3e8f9af6-7e36-4b13-a6ff-f234b8bef56d_1687417445544.jpg)
बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में नगर से दो किलो मीटर दूर ग्राम मोरगुण रोड़ पर किसान गंगाराम के खेत में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
इसके बाद खेत में पानी देने गए किसान ने कुएं में लाश देख पुलिस को सुचना दी। वहीं, कुएं में लाश होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जमा हो गई l ग्रामीणों की मदद से महिला का शव चारपाई के माध्यम से कुएं से बाहर निकाल लिया गया है।
राजपूर थाना प्रभारी यसवंत बड़ोले ने बताया कि गुरुवार को महिला के पास कियोस्क बैंक का एक कार्ड मिला है। जिस पर कंजरी बाई पति रूपसिंग निवासी निवाली जिला बड़वानी लिखा हुआ है। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद स्थिति साफ होगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/22/7c399ac3-c11a-4106-addc-2a30a0328ea6_1687417445541.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/22/58a3c21b-1f3c-4907-8868-e717d91bbd05_1687417445544.jpg)
[ad_2]
Source link