Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Balaghat
  • Mahila Congress Is Organizing Camp From Village To Village, A Large Number Of Women Filled The Form In Village Ratta

बालाघाट36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लागु की गई लाडली बहना योजना पर कांग्रेस कमेटी ने नारी सम्मान योजना को लॉन्च किया है। जिसके फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। ग्रामीण महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे के नेतृत्व में गांव-गांव में महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। महिला कांग्रेस की बहने शिविर लगाकर फॉर्म ​​​​​​​भरवा रही है।

इसी कड़ी में महिला कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री अंजु जायसवाल की प्रमुख उपस्थिति में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे की ओर से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रट्टा में शिविर लगाया गया। जहां ग्राम की महिलाओं ने पहुंचकर नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने में महिला नेत्री अंजु जायसवाल, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे, पूर्णिमा शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला कटरे, बाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनु मानेश्वर और दिनेश मदनकर सहित महिला कांग्रेस की बहनों ने मदद की।

महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर और आम लोगों के लिए योजनायें लाई है, नारी सम्मान योजना, नारियों का जीवन बदलने की योजना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ भरने वाली महिलाओं को पात्रतानुसार 15 सौ रुपए की राशि प्रतिमाह वितरित की जाएगी।

वहीं महिलाओं को 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नारी सम्मान योजना को लेकर, गांव-गांव में महिलाओं में उत्साह का माहौल है और महिलाएं स्वयं आगे आकर नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया में भाग ले रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *