Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • There Was A Fight Between The Two Sides When The Water Came Out Of The Field, Fiercely Fired With Sticks, Furs, Cuts

भिंड17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मारपीट की घटना में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskar

मारपीट की घटना में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र स्थित तेजपुरा गांव में नाली का पानी निकलने के विवाद पर दो पक्षों में सोमवार की शाम को जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। इस घटनों में आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष की ओर से कट्‌टे से हवाई फायर भी किए गए। कट्‌टे के किए गए फायरिंग से एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने दाेनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली।

गोरमी थाना पुलिस के मुताबिक गांव में अशोक पुरोहित और धर्म सिंह गुर्जर के परिवार के बीच पुरानी टशन चली आ रही है। सोमवार की शाम को दोनों पक्षों में गांव की नाली के पानी के निकासी को लेकर विवाद हुआ। गांव का पानी अशोक पुरोहित केइ खेत में जाता है। नाली के इस पानी की निकासी को लेकर अशोक खेत के पास मेढ़ को खोदकर निकालना शुरू कर दिया। ये बात धर्म सिंह गुर्जर के पक्ष के लोगों को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने पानी निकालने का विरोध किया।

मारपीट की घटना में घायल युवक।

मारपीट की घटना में घायल युवक।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडाें से हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना के बाद पुलिस थाने पहुंचकर अशोक पुरोहित ने आरोपी पक्ष के रामअवतार, धर्म सिंह, दीपक सिंह और अजीत सिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की नीयत से कट्‌टे से फायर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा कट्‌टे से चलाई गई गोली से भूपेंद्र को गोली के छर्रे लगे है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह धर्म सिंह की शिकायत पर अशोक पुरोहित, दुर्गेश और भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *