Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

नर्मदापुरम5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम जिले में छेड़छाड़ के दो मामले सामने आएं। पहला नर्मदापुरम शहर के आईटीआई क्षेत्र का विवाहित महिला से छेड़छाड़ का है। दूसरा मामला सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची का है। दोनों की मामलों में पुलिस ने सोमवार देर रात को छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की।

पुलिस के मुताबिक 19 मई की दोपहर में आदर्श नगर दुर्गा मंदिर के पास आईटीआई क्षेत्र में एक महिला किराये का मकान देखने गई थी। महिला मकान देखने कमरे में घुसी, उसी समय आरोपी शेष यादव निवासी आदर्शनगर आईटीआई भी पीछे-पीछे आ गया। उसने महिला को हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने जोर से चिल्लाई, तो आरोपी छोड़कर बाहर आ गया। महिला ने अपने पति को आरोपी की हरकत बताई। दो दिन तक वह बदनामी के कारण चुप रही। सोमवार रात को महिला ने आरोपी को सबक सिखाने का ठानी। महिला थाने पहुंचकर आरोपी शेष यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कराया। दूसरी घटना सिवनी मालवा क्षेत्र में 17 मई की रात 2 बजे की है। 15 साल की किशोरी अपने घर में सो रही थी। आरोपी छोटू उर्फ रामकृष्ण पीड़िता के घर में घुसा। पीड़िता से छेड़छाड़ की। पीड़िता के चिल्लाने पर उसने मारपीट भी की। धमकी दी कि किसी को बताना मत। 5 दिन बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ सिवनी मालवा थाने पहुंची। आरोपी छोटू उर्फ रामकृष्ण के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323,458, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *