Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

सतना24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सतना जिले के स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदल दिया गया है। अब कोई भी केंद्र दोपहर 1 बजे के बाद तक संचालित नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने तापमान में वृद्धि को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय मे परिवर्तन किया है। इस संबंध में जारी आदेश में दी गई नई व्यवस्था के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह ने आगनबाड़ी केन्द्र में गतिविधियों के संचालन की समय सारणी जारी कर दी है। जिसके अनुसार सुबह 9 बजे आंगनबाड़ी खोलना तथा बच्चों का स्वागत करना, बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन तथा आवश्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, सुबह 9ः30 बजे से 10 बजे सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नास्ता, 10ः30 से 11 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेल, प्रातः 11 बजे से 11ः30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन प्रातः 11ः30 बजे से 12ः30 बजे तक रचनात्मक खेल एवं बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक भोजन एवं बच्चों को उनके गन्तव्य (अभिभावकों) तक पहुंचाना निर्धारित किया गया है।

दोपहर 12 बजे से 3ः30 बजे तक थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि, निगरानी, किशोरी बालिका योजनान्तर्गत परामर्श गृह भेंट तथा दोपहर 3ः30 से 4 बजे तक रिकार्ड संधारण का कार्य किया जाएगा।

बता दें कि सतना में तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच जाने के कारण पिछले दिनों सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्कूलो का समय सुबह साढ़े 7 से साढ़े 12 बजे तक परिवर्तित करने का आदेश जारी किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *