Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

भिंड9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान निकाली गई घटयात्रा में जैन मुनि विहसंत सागर और विश्वसाम्य सागर समेत समाज के महिला एवं पुरुष। - Dainik Bhaskar

पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान निकाली गई घटयात्रा में जैन मुनि विहसंत सागर और विश्वसाम्य सागर समेत समाज के महिला एवं पुरुष।

भिण्‍ड में जैन मुनि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर और, विश्वसाम्य सागर के सानिध्‍य में पंचकल्याणक महोत्सव शुरू हो चुका है। धार्मिक आयोजन पहले दिन घटस्थापना यात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव शुरू किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। घट यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में पूरे समय पैदल चली।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल महिलाएं नृत्य गान करती हुई सिर पर कलश लेकर चलीं।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल महिलाएं नृत्य गान करती हुई सिर पर कलश लेकर चलीं।

यह पंचकल्याणक महोत्सव 8 जून से 13 जून तक निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड में आयोजित हो रहा है। मज्जिनेन्‍द्र जिनबिम्‍ब शांतिनाथ पंचकल्‍याणक प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव के शुभारंभ के अवसर पर घटयात्रा महावीर चौक पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन मंदिर तक निकाली गई। करीब 3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण करके चली। बैंड बाजे की धुन के साथ हाथी घोड़े बग्गियों को यात्रा में शामिल किया गया इन पर सवार होकर सौधर्म इन्‍द्र, कुबेर, यज्ञनायक, सानत इन्‍द्र, माहेन्‍द्र इन्‍द होकर चले। ये घटयात्रा महावीर चौक से परेड चौराहा, सदर बाजार, बताशा बाजार, होते हुये इटावा रोड, देवनगर कॉलोनी, महावीर गंज होते हुये निराला रंग बिहार पहुंची। इस घटे यात्रा का शुभारंभ जगह-जगह किया गया।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल गजराज।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल गजराज।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *