Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सागर की ऑफिसर कॉलोनी से पकड़ाया सांप का जोड़ा। - Dainik Bhaskar

सागर की ऑफिसर कॉलोनी से पकड़ाया सांप का जोड़ा।

सागर की कोबरा कैंटीन के पीछे स्थित ऑफिसर कॉलोनी से नाग-नागिन का जोड़ा पकड़ा गया है। सांप के जोड़े को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। उन्होंने स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर सांप के जोड़े को पकड़ लिया है। दरअसल, कोबरा कैंटीन के पीछे ऑफिसर कॉलोनी के परिसर में नाग-नागिन के जोड़े का मिलन हो रहा था।

आसपास के लोगों ने सांप के जोड़े को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब 9-9 फीट लंबे सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। वह करीब तीन फीट तक ऊपर हवा में उछल रहे थे। लोगों ने यह नजारा छिपकर अपने मोबाइल में कैद किया है। वहीं सांप के जोड़े को देख स्नेक कैचर असद खान को सूचना दी। असद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान सांप का जोड़ा बिल में घुस गया। जिससे स्नेक कैचर ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

रेस्क्यू कर पकड़ा सांप का जोड़ा।

रेस्क्यू कर पकड़ा सांप का जोड़ा।

स्नेक कैचर असद ने बताया कि ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र से सांप का जोड़ा पकड़ा है। दोनों सांप घोड़ापछाड़ प्रजाति के हैं। जिनकी लंबाई करीब 9-9 फीट है। सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के कारण जमीन गर्म हो जाती है। इस कारण सांप शाम को बाहर निकलते हैं। ताकि उन्हें ठंडापन महसूस हो सके। वहीं गर्मी के मौसम में नाग-नागिन के मिलन का समय भी होता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *