Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता प्रियांश घटना के बाद फरार हो गया। - Dainik Bhaskar

भाजपा नेता प्रियांश घटना के बाद फरार हो गया।

शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित धनवंतरी चौकी के नजदीक संचालित एक भाजपा नेता के दफ्तर में रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली , दफ्तर में मौजूद एमबीए छात्रा को लगी है। उसे इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सेहत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद भाजपा नेता रिवाल्वर और घटना के सीसीटीवी फुटेज लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

संजीवनी नगर थाना पुलिस ने बताया कि धनवंतरी चौकी के नजदीक भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा का दफ्तर है। दफ्तर में गोली चलने और एक युवती के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भाजपा नेता का दफ्तर खुला मिला। लेकिन, प्रियांश विश्वकर्मा, घटना में उपयोग हुई रिवाल्वर और दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज गायब मिले हैं। तभी से पुलिस प्रियांश विश्वकर्मा की तलाश कर रही है।

वेदिका की तबीयत खराब होने के बहाने ऑफिस में बुलाकर बताया – उसे गोली लगी है …

वेदिका की मौसी भुवनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि प्रियांश विश्वकर्मा, जो वेदिका ठाकुर के बहुत अच्छे फ्रेंड हैं। 2 बजे के करीब प्रियांश का फोन आया। कहा – वेदिका ठाकुर की तबीयत खराब है। जब मैं वहां पहुंची तब उन्होंने मुझे बताया कि उसे गोली लग गई है। जो कि खुद वेदिका ठाकुर से चली थी। ऐसा उन्होंने मुझे बताया। तभी से हम लोग उन्हें हॉस्पिटल और एमआरआई कराने के लिए लेकर आए। मैंने घर वालों को कॉल किया। इसके बाद वो लोग यहां लेकर आ गए। वजह तो कुछ समझ नहीं आ रहा। प्रियांश, वेदिका ठाकुर के फ्रेंड है। भाजपा नेता है। जब गोली उसको लग गई थी। उसके बाद मुझे फोन आया कि वेदिका की तबीयत खराब हाे गई है। आप आ जाओ। वेदिका , एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं।

अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया गया है।

रिवाल्वर और सीसीटीवी फुटेज भी गायब हैं …

जबलपुर साउथ जोन की सीएसपी प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि संजीवनी थाना क्षेत्र में धनवंतरी चौकी के पास प्रियांश विश्वकर्मा के ऑफिस में गोली चलने की सूचना मिली है। इस घटना में एक लड़की है, जो घायल हो गई। जिसे गोली लगी है। वह अभी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती है। जिस व्यक्ति से घटना हुई है। वह व्यक्ति फरार है। उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। रिवाल्वर भी गायब है और घटना का सीसीटीवी फुटेज लेकर वह चला गया है। घटना कैसे और क्यों हुई ? इसके बारे में जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। लड़की अभी हॉस्पिटल की ओटी में है। इस कारण उसके बयान भी नहीं हो पाए हैं।

रेत और जमीन की खरीदी बिक्री करता है प्रियांश

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा मुख्य रूप से रेत की सप्लाई और जमीन की खरीद – फरोख्त का काम करते हैं। साथ ही प्रियांश प्लाटिंग का काम भी करते हैं। प्लाटिंग के कारोबार में उसका कई जगह विवाद भी हुआ है। इसके अलावा प्रियांश पर जमीन पर कब्जा कर, उसे कम कीमत में खरीदकर जमीन पर प्लाटिंग करने के आरोप भी लग रहे हैं।

भाजपा नेता जालम पटेल के बेटे मोनू से थी प्रियांश की दोस्ती

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रियांश विश्वकर्मा मूल रूप से गंगानगर का रहने वाला है। नरसिंहपुर के बीजेपी नेता जालम सिंह पटेल के दिवंगत बेटे मोनु पटेल से प्रियांश की गहरी दोस्ती थी। तब वह घोषित रूप से नरसिंहपुर के राजनेताओं के लिए ही राजनीति करता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *