Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

जबलपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जिले में 24 घंटे में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देर रात वायरोलॉजी लैब से जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से ग्रसित दस मरीज की पुष्टि हुई है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 28 हो गई है। हालांकि 5 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित दस नए मरीज सामने आया है। जिसकी पुष्टि देर रात वायरोलॉजी लैब से जारी रिपोर्ट से हुई है। वहीं पांच मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। मरीज को कोविड के सामान्य लक्षण हैं। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। जिसको लेकर मरीज को होम आइसोलेट किया गया है।

दरअसल कोविड के 53 सैंपल लैब भेजे गए थे। जिसमें दस मरीज के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद अब जिले में उपचाररत पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 पर पहुंच गई हैं। जिले में बीते पांच दिनों में दर्जनभर पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में हड़कंप सा मचा हुआ हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *