Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल बुरहानपुर जिले से करीब 200 से अधिक हजयात्री हज के लिए सउदी अरब जाएंगे। इसमें करीब 160 हज यात्री हज कमेटी की ओर से जाएंगे। हजयात्रा पर पहुंचकर कौन कौन से अरकान अदा करना है यानी किस तरह हज करना है इसकी बारीकी से जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खानका वार्ड स्थित खानका मस्जिद में हज यात्रियों के लिए तरबीयती कैंप आयोजित किया गया।

मतीन अजमल ने बताया हज ट्रेनर हाजी अब्दुल गफ्फार खान धुले, नईम अलीम, हाजी अकर अली ने हज यात्रियों को हज के अरकान और मदीन मुनव्वरा की जियारत के आदाब बताए। इस दौरान हज वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी, अब्दुल गनी, खानका मस्जिद के अध्यक्ष हाजी सैयद शहजाद अली, हाजी मोहम्मद अनीस, रियाज उल हक अंसारी, सैयद मेहमूद आदि मौजूद थे।

हर अरकान की बारीकी से दी जानकारी

हज वेलफेयर सोसायटी के मतीन अजमल ने बताया कि हज के दौरान मदीना शरीफ, काबा शरीफ में हज यात्रियों को कईं अरकान अदा करने होते हैं। यह किस तरह किया जाता है इसकी जानकारी पहले से ही हज यात्रियों को दी जाती है। हर साल संस्था की ओर से इस तरह के तरबीयती कैंप लगाए जाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *