[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- Youth Consumed Poison Due To Unknown Reasons, Referred To Jabalpur In Critical Condition
सिवनी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/17/19e42d33-b5ec-4107-b601-3f9a2a170825_1686973453705.jpg)
सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलारी गांव में रात्रि के समय एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी घंसौर पुलिस और स्वास्थ्य अमले को दी। जिसके बाद 108 वाहन की मदद से गंभीर स्थिति में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अनिल चक्रवर्ती पिता कुन्दन चक्रवर्ती उम्र 28 वर्ष की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया। साथ ही परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/17/87891284-fdc7-4609-ac0a-35668e457ea4_1686973453705.jpg)
[ad_2]
Source link