Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना ने छतरपुर पहुंचे। यहां AJK थाने का औचक निरीक्षण किया। यहां वे तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा समय तक रुके। इस दौरान उनके साथ सागर IG प्रमोद वर्मा, छतरपुर जॉन DIG ललित शाक्यवार, SP अमित सांघी, ASP विक्रम सिंह, CSP लोकेंद्र सिंह, RI कैलाश पटेल, कोतवाली TI अरविंद दांगी सहित पूरा पुलिस अमला मौजूद रहा।

इस दौरान उन्होंने AJK रिकॉर्ड चेक किया। साफ सफाई, पीने के पानी का जायजा लिया, व्यवस्था देखी। जहां सब ठीक-ठाक मिला, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। DGP सुधीर सक्सेना जैसे ही बाहर निकले, उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

ASP ने DGP दौरे पर बताया..

छतरपुर ASP विक्रम सिंह ने बताया कि डीजीपी सागर जोन के जिलों की अपराध समीक्षा में बोले कि ज़ोन में अपराधों पर नियंत्रण रहे, लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करें। महिला व बाल अपराधों पर नियंत्रण और सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। वहीं एस.सी./एस.टी. एक्ट के अपराधों से संबंधित हॉट स्पाट चिन्हित कर जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। लूट, नकबजनी चोरी अपराधों की समीक्षा कर अंकुश लगाए जाने के लिए निर्देशित किया। जोन में माफियाओं के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

ASP विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में निरंतर कार्य करने और इन्हीं निर्देशों के आधार पर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना निरंतर संपूर्ण प्रदेश की कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने सागर जोन में घटित अपराधों और उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और ज़ोन की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की है।

DGP के दौरे की प्रमुख बातें

1. महिलाओं व बाल अपराधों के विरुद्ध अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति।

2. सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

3. प्रतिमाह ज़ोन में घटित अपराधों की समीक्षा के निर्देश दिए।

4. अपराधियों पर कसें नकेल।

5. भूमाफिया और शराब माफियाओं पर करें कठोर कार्रवाई।

छतरपुर से झांसी रवाना, वहां से बाय ट्रेन भोपाल जाएंगे

छतरपुर के अजाक थाने से निकलते हुए डीजीपी सुधीर सक्सेना फोरलेन से होते हुए झांसी को रवाना हो गए, जहां से वे झांसी रेलवे स्टेशन से भोपाल रवाना होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *