Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

जबलपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (इंटक) आज गीतायान सभागार में मध्यप्रदेश इंटक की 241 वीं कार्यकारिणी बैठक और मजदूरों का श्रम सम्मेलन आयोजित करेगी। वहीं श्रम सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और आरडी त्रिपाठी अध्यक्ष एमपी इंटक शिरकत करेंगे। सचिव अरुण दुबे ने जानकारी देते हुए बताया इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और NJCA के अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी जी ने हमेशा मजदूरों की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाते हुये मजदूरों की हर जायज मांग को सरकार तक रखा है। यूपीए सरकार द्वारा किये गये वादों को लागू करवाने के लिये कई हड़ताल की है और उन्हें सफल भी बनाया है। जिसको लेकर मजदूरों के राष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों को पूरा करने वर्तमान सरकार पर दबाव बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया वर्तमान सरकार ओपीएस के विरोध में हैं। इसलिये जिन राज्यों में इनकी सरकार है, वहाँ एनपीएस लागू है और जहाँ इनकी सरकार नहीं है। वहां एनपीएस समाप्त कर दिया गया है। सम्मेलन में आवाज बुलंद करते हुये प्रमुख ज्वलंत मुळे जैसे निगमीकरण रद्द किया जाये। लेबर कोर्ट बिल समाप्त किया जाये अनुकंपा नियुक्ति अविलंब प्रारंभ की जाये। ठेका श्रमिकों का शोषण बंद किया जाये जैसे मुद्दों को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जायेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *