Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • New Posts Approved For Mauganj District: There Will Be 1 DM, 1 ADM, 5 Deputy Collector Posts, 31 Peon Recruitment

रीवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नवगठित मऊगंज जिले के लिए नए पदों की मंजूरी मिल गई है। 11 अगस्त को CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक समत्व भवन में आयोजित की गई। बैठक में कहा कि मऊगंज जिले में मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसीलों को शामिल किया गया है। जहां कलेक्टर का एक पद, अपर कलेक्टर का एक पद और संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर के पांच पद होंगे।

सहायक लेखा अधिकारी का 1 पद प्रतिनियुक्ति या संविदा के आधार पर होंगे। जबकि अधीक्षक का 1 पद, सहायक अधीक्षक का 2 पद, ऑडिटर का 1 पद, निज सहायक का 1 पद, स्टेनोग्राफर का 1 पद, सहायक ग्रेड 2 के 13 पद, सहायक ग्रेड 3 के 25 पद, स्टेनो टायपिस्ट के 3 पद, कम्प्यूटर के ऑपरेटर के 3 पद, वाहन चालक के 6 पद, जमादार के 1 पद और भृत्य के 31 पदों को मंजूरी दी गई।

6 हजार रुपए हर वर्ष देने की मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता किसान कल्याण निधि के पात्र किसानों को 6 हजार रुपए हर वर्ष देने की मंजूरी दी गई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया। इस पर 178 करोड़ 88 लाख रुपए व्यय होंगे। बैठक में प्रदेश में 53 सीएम राइज स्कूलों और 19 कन्या शिक्षा परिसरों के निर्माण के लिए 2491.91 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।

ऐसे होंगे नवगठित जिले में अफसर से लेकर कर्मचारी तक
– कलेक्टर का 1 पद
– अपर कलेक्टर का 1 पद
– संयुक्त कलेक्टर / डिप्टी कलेक्टर के 5 पद
– सहायक लेखाधिकारी (प्रतिनियुक्ति/ संविदा से) के 1 पद
– अधीक्षक का 1 पद
– सहायक अधीक्षक के 2 पद
– ऑडिटर का 1 पद
– निज सहायक का 1 पद
– स्टेनोग्राफर का 1 पद
– सहायक ग्रेड-2 के 13 पद
– सहायक ग्रेड-3 के 25 पद
– स्टेनोटायपिस्ट के 3 पद
– कम्प्यूटर आपरेटर के 3 पद
– वाहन चालक के 6 पद
– जमादार का 1 पद
– भृत्य के 31 पदों का सृजन होगा

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *