Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

मंडला30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडला जिले में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में मंडला विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार की खूबियां बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता पूर्व जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है तो हमको भी तैयार होना पड़ेगा। हर दिन हमारा युद्ध सा समय होता है। युद्ध के समय में न हम रुक सकते और न ही पलायन कर सकते। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडला, जबलपुर, मध्यप्रदेश को जीतना पड़ेगा ये धर्मयुद्ध हो गया है। इस धर्मयुद्ध में आपको खड़े होना पड़ेगा और इसके अनुरूप आपको कार्य करना पड़ेगा।

प्रदेश में पुनः बनेगी भाजपा सरकार

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर कहा कि भाजपा सरकारों ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये चुनावी वर्ष है हम विकास को आधार बना कर पुनः सरकार बनायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्या विवाह, संबल योजना जैसी कई जन हितेषी योजना प्रारम्भ की थी। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद इन योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़े अंतर से पार्टी की जीत के लिए कार्य करने का आव्हान किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देव सिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, संपतिया उइके, डॉ मुकेश तिलगाम सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजनी तिवारी एवं आभार भगवती श्रीधर ने किया। इस दौरान मंडला विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *