Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीतें 15 सालों के बाद जब कांग्रेस की नगर सरकार जबलपुर में आई तो उन्होंने एक वर्ष का कार्यकाल दिखाने के लिए 5 स्टार होटल में पत्रकारवार्ता की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और एमआईसी सदस्य मौजूद रहें। नगर सरकार में कांग्रेस के पार्षदों ने सात अगस्त 2022 को शपथ ली थी।

नगर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में शहर को व्यवस्थित और विकसित करने का कार्य किया गया है। नगर सरकार के अस्तित्व में आते ही खराब सड़कों की दशा में सुधार किया गया। सड़कें चलने लायक नहीं थी, करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर सड़कों की मरम्मत कराई गई, जहां आवश्यकता थी वहां नई सड़कें बनवाई गईं। इसी तरह 50 करोड़ रुपये की लागत से शेष सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य में खर्च किए जाएंगे अगले एक-डेढ़ वर्ष के भीतर शहर के सभी घरों में मां नर्मदा का मीठा जल पहुंचने लगेगा। सभी 79 वार्डों में अधोसंरचना एवं विकास कार्य कराएं जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि अगले दो वर्ष में जबलपुर में भी इंदौर, भोपाल की तरह महानगर की झलक दिखने लगेगी।

महापौर ने कहा कि उन्होंने पद की शपथ लेने के एक घंटे के भीतर ही नर्मदा के शुद्धिकरण के संकल्प को पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। सर्वप्रथम नर्मदा में गंदे नाले पर रोक लगाने के संकल्प पूरा करने के उद्देश्य से नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों को रोेकने पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए इसके साथ लगातार नर्मदा शुद्धिकरण की दिशा में कार्य कराए गए। वर्तमान में 17 करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे है ये कार्य प्रगति पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपावली तक नर्मदा में गंदे पानी की एक बूंद नहीं मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव ने भी महापौर और पार्षदों के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियाें भरा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नगर सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में शहर विकसित और व्यवस्थित हुआ है आगे भी शहर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर अयोध्या तिवारी, शेखर सोनी, अमरीश मिश्रा, मनीष पटेल सहित सभी एमआइसी सदस्य व कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि शहर को महानगर बनाने के लिए अधोसंरचना व विकास कार्य प्रगति पर है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से सभी वार्डों में कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षदों की अनुशंसा पर 35 करोड़ रुपये की लागत के विकास व निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। इनमें सड़क व नालियाें का निर्माण हो चुका है वर्तमान वित्तीय वर्ष में 75 करोड़ रुपये इस पर और खर्च किए जाएंगे। शहर में 500 मिल्क पार्लर खोले जाएंगे जिसमें एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके लिए 450 स्थान चिंहित किए जा चुके है एक माह के भीतर पार्लर खुल जाएंगे।

– इसी तरह पर्यावरण की दिशा में तेजी से कार्य कराए जा रहे। 70 नए उद्यान और विकसित किए जाएंगे। बिजली बिल कम करने सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के टेंडर भी कर दिए गए हैं।

महापौर ने कहा कि गांधी स्मारक में 75 फीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में कहीं भी इतना ऊंचा तिरंगा स्थापित नही है। इसी तरह सिविक सेंटर में देशभक्ति की भावना को ओत प्रोत करता अनूठा भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। ये इतना खूबसूरत व भव्य होगा कि पर्यटक भी यहां खिंचे चले आएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *