Sat. Oct 19th, 2024

[ad_1]

देवेंद्र मीणा/इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पति से झगड़े के बाद शुक्रवार को फांसी लगाकर जान देने वाली नवविवाहिता काजल जोशी (23) की दूधमुंही बच्ची दिनभर बिलखती रही। उसे नहीं पता कि मां दुनिया में नहीं रही। उसे दादी संभाल रही हैं। इधर, मायके पक्ष के आरोप हैं कि काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारा गया है। दैनिक भास्कर ने इस मामले में काजल के परिवार और पति से बातचीत की।

काजल के पति भरत जोशी कंस्ट्रक्शन फिल्ड में काम करते हैं। वे बताते हैं कि ‘परिवार के बीच कोई बड़ा झगड़ा नहीं था। छुटपुट नोक-झोंक किस घर में, किस हसबैंड और वाइफ नहीं होती। सपने में भी नहीं सोचा था कि वो इतना घातक फैसला उठा लगेगी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप गलत हैं। ऐसा कुछ नहीं। मैं ऐसा नहीं हूं कि दहेज के लिए परेशान करूं। पुलिस जांच कर रही है, सब साफ हो जाएगा।

मेरी 7 महीने की बच्ची है। बच्ची अपनी मां को तरस रही है। मेरी मां (दादी) से बच्ची का काफी लगाव है। अभी उन्हीं के पास है। बच्ची अभी ठीक है, स्वस्थ है। उसने (पत्नी काजल) जो भी किया गलत किया है। ऐसा करने से पहले अगर वो एक बार बच्ची का चेहरा देख लेती तो शायद कभी ऐसा कदम न उठाती। बाकी मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। हमारी शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

मां से छूटा छोटी बच्ची का दामन।

मां से छूटा छोटी बच्ची का दामन।

एमबीए की पढ़ाई के लिए हाल ही में भरा था फॉर्म

काजल ने ग्रेजुएशन किया था आगे की पढ़ाई के लिए इसी साल उसने DAVV से MBA का फॉर्म भरा था। MBA की पढ़ाई शुरू करने से पहले ही उसने ये कदम उठा लिया। काजल के सुसाइड करने से ससुराल पक्ष के लोग भी सकते में हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को जब विवाद हुआ था तब पति ने काजल की मां से उसकी बात करवाने की कोशिश कर समझाने के लिए कहा था, लेकिन बात नहीं हुई। बाद में जब काजल ने खुद को कमरे में बंद किया और घर वाले बाहर थे तभी उसने सुसाइड कर लिया। काजल के माता-पिता नंदा नगर में रहते हैं। बेटी के फांसी लगाने की सूचना पर पिता चोइथराम अस्पताल पहुंचे थे।

अनंतपुरी स्थित इसी मकान के नीचे वाले कमरे में काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।

अनंतपुरी स्थित इसी मकान के नीचे वाले कमरे में काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।

हमने 25 लाख का दहेज दिया

मृतका की मां दुर्गा पुरोहित का कहना है कि मेरी बेटी की शादी 18 फरवरी 2022 में हुई थी। बेटी को उसकी सास आरती और मौसी सास आए दिन टॉर्चर करती थी। ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। हमने 25 लाख का दहेज दिया था। दामाद भरत जोशी ने शुक्रवार को फोन में कहा तुम लोग पैसे नहीं दे रहे हो इसलिए मैं तुम्हारी बेटी को मार रहा हूं। और इन्हीं चारों लोगों ने मिलकर उसे मारा है। मेरी बेटी ने एमबीए किया था वो सुसाइड नहीं कर सकती। मेरे जमाई ने चैलेंज किया था कि मैं तेरी बेटी को मार दूंगा।

मृतिका काजल की मां दुर्गा पुरोहित ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मृतिका काजल की मां दुर्गा पुरोहित ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

पत्नी काजल और पति भरत के बीच शुक्रवार दोपहर घर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद काजल ने कमरा बंद सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में काजल का पोस्टमॉर्टम हुआ। मायके पक्ष घटना से नाराज हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके पक्ष वाले ही ले गए और अंतिम संस्कार किए। इधर भंवरकुआं पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है न ही परिवार के बयान हुए हैं।

मृतिका काजल के पति भरत जोशी।

मृतिका काजल के पति भरत जोशी।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में दुधमुंही बच्ची की मां ने दी जान:मां का दावा-दामाद ने कहा था तेरी बेटी को मार डालूंगा; MBA पास थी नवविवाहिता

काजल से जुड़े इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द काजल की मौत का खुलासा हो जाएगा। दुर्गा के आरोप को ससुराल वालों ने तो झूठ बता दिया लेकिन मृतिका की मां दुर्गा के तर्क के अनुसार ये भी जांच की जा रही है कि काजल जब हायर एजुकेशन की पढ़ाई की थी तो उसने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट क्यों नहीं लिखा। आगे पढे़ं

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *