Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Burnt Skeleton Of Woman Found In House After Extinguishing Fire, Police Investigating At The Point Of Murder Or Accident

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मकान में लगी आग। बुझाने के बाद कमरे में मिला महिला का कंकाल। - Dainik Bhaskar

मकान में लगी आग। बुझाने के बाद कमरे में मिला महिला का कंकाल।

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर में मकान में लगी आग में जलने से महिला की जलने से मौत हो गई। आग बुझाने के बाद घर में महिला का कंकाल मिला है। आगजनी और महिला की मौत का मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। पुलिस हत्या व हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार शाहपुर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी पुष्पेंद्र लोधी के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। आग बुझाने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो वहां जला हुआ मानव कंकाल मिला। जिसकी पहचान गीता लोधी के रूप में की गई है।

घटना में महिला को जिंदा जलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सूत्रों के अनुसार मृतका गीता और उसके पति के बीच कुछ साल से अनबन चल रही थी। पति अक्सर गीता के साथ मारपीट करता था। कुछ समय पहले गीता ने अपने पति पुष्पेंद्र के खिलाफ शाहपुर पुलिस चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। लेकिन इसके बाद भी पति ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। वह नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करता था।
कंकाल के पास मिला तार व लकड़ी
घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को मृतका गीता के कंकाल के पास तार मिला है। साथ ही लकड़ी रखी हुई थी। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि गीता को जलाया गया है। सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि आग से जलने से महिला की मौत हुई है। मामला संदिग्ध है। मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की हकीकत सामने आ सकेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *