[ad_1]
नर्मदापुरम44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शनिवार को महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम ट्रांसफर की गई। लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। नर्मदापुरम जिले के गांव-गांव और शहरी क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय के साथ ही चार स्थानों पर एलसीडी से किया गया। उत्सव नर्मदा तट का सेठानी घाट पर देखने को मिला। 3 हजार दीपकों से लाड़ली बहना योजना, धन्यवाद मामा जी बनाया गया। रोशनी से घाट जगमग हो गया। मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर लाड़ली बहना योजना की घोषणा सेठानी घाट के जल मंच से ही की थी। इसलिए नर्मदा तट पर और पूरे नर्मदापुरम जिले में विशेष उत्सवी माहौल रहा। लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ होने पर खुशियां मनाई गई। गांव , शहर व प्रमुख स्थानों के साथ ही जगह जगह दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का रंगारंग आयोजन धूमधाम के साथ हुआ।
नगर पालिका और सेठानी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा, सीमा सिंह, पीयूष शर्मा, महेंद्र यादव, हंस राय, राजेश तिवारी, रोहित गौर, पार्षद कंचन चौकसे, राजकुमारी मेषकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हितग्राही महिलाएं और नागरिक शामिल रहे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तहसील बनखेड़ी के ग्राम धड़ाव पड़ाव में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए।
जिले 2.86 लाख लाड़ली बहना के खाते में 19.34 करोड़ रुपए पहुंचे
जिले में 2 लाख 864 योजना में पात्र बहनों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 19 करोड़ 34 लाख 17 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित हुई है। जिसमें नर्मदापुरम नगर पालिका क्षेत्र की 15 हजार 779 और इटारसी की साढ़े 13 हजार बहनों के खाते में राशि पहुंच गई है।
नगरीय क्षेेत्र में चार जगह हुआ बड़ी एलईडी से सीधा प्रसारण
शहर के चार प्रमुख स्थान हाउसिंग बोर्ड, मालाखेड़ी, एसपीएम गेट और नगर पालिका कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर एलईडी से सीधा प्रसारण किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम काे देखा।
दीपोत्सव से जगमगाया सेठानी घाट
नर्मदा तट का सेठानी घाट दीपोत्सव से जगमगाया गया। इस अवसर पर घाट पर विशेष रूप से साजसज्जा की गई। शाम के समय नर्मदा तट पर दीपमालिकाओं से घाट जगमग हो गया। महिलाओं ने तथा नागरिकों ने दीपदान किए। तीन हजार दीपक से दीपदान किया गया। मुख्यमंत्री चौहान के द्वारा सेठानी घाट से ही लाड़ली बहना योजना की घोषणा की गई थी। इसलिए नर्मदा तट पर विशेष उत्साह व खुशी का माहौल रहा।
[ad_2]
Source link